Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महामारी में कठिनाइयों के बावजूद मजबूत होकर उभरा भारत : मोदी
  • राष्ट्रीय

महामारी में कठिनाइयों के बावजूद मजबूत होकर उभरा भारत : मोदी

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 23 मार्च (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा कि महामारी के दौरान सीमाओं पर तनाव, चक्रवातों और भूकंप जैसी कठिनाइयों के बावजूद भारत मजबूत होकर उभरा तथा पूरी दुनिया ने इसके सामथ्र्य को महसूस किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी के संबोधन से संबंधित यह जानकारी दी। भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने महामारी के दौरान इन सब चुनौतियों का मुकाबला किया और देश ने भी इन्हें पराजित किया। मेघवाल ने कहा कि महामारी के अपने अनुभव साझा करते हुए मोदी ने सांसदों से कहा कि इस अवधि के दौरान देश ने न सिर्फ वायरस की चुनौती का सामना किया, बल्कि अन्य मोर्चों पर भी चुनौतियों का सामना किया। एलएसी पर तनाव था, चक्रवात, भूकंप आए और फिर टिड्डी दल ने हमला कर दिया, लेकिन इन सभी कठिनाइयों के बावजूद देश मजबूत होकर उभरा तथा पूरी दुनिया ने इसके सामर्थ्य को महसूस किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वह दो दशक से अधिक समय से सार्वजनिक पद पर हैं, पहले मुख्यमंत्री के रूप में और अब प्रधानमंत्री के रूप में, तथा उन्होंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया है। मोदी के अतिरिक्त, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी
Next: शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.