Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • महामारी के बावजूद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा
  • अर्थ जगत

महामारी के बावजूद हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा

RNS INDIA NEWS 26/03/2021
rns featured image new

मुंबई, 26 मार्च। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझानों के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को 500 अंक से अधिक की तेजी आई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 500.92 अंक या 1.03 प्रतिशत बढक़र 48,941.04 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 156.30 अंक या 1.09 प्रतिशत बढक़र 14,481.20 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज फिनसर्व में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में भी तेजी रही। दूसरी ओर पावरग्रिड, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज और सन फार्मा में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 740.19 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,440.12 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 224.50 अंक या 1.54 प्रतिशत घटकर 14,324.90 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों(एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 3,383.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में दोपहर के सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढक़र 62.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली बात पर सुरक्षाकर्मी ने तानी मजदूर पर पिस्टल
Next: सीएम ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायतीराज विभाग की समीक्षा

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.