Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
  • अल्मोड़ा

महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
alm 03 (1)

अल्मोड़ा। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाजनसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सोमवार को करबला तिराहे से सिकुड़ा बैंड तक दोपहिया वाहन की बाइक यात्रा निकाली, जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत लगातार प्रदेश भर में प्रवास कर महा जनसम्पर्क अभियान में युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष राजन चन्द्र जोशी ने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अल्मोड़ा जनपद के 12 मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तक मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धि को बताने का कार्य कर रहे हैं। युवा मोर्चा कहीं पद यात्रा तो, कहीं बाइक यात्रा व कहीं नव मतदाता सम्मेलन के माध्यम से लोगों तक सन्देश पहुचाने का कार्य कर रहा है। युवा 2024 के लोकसभा चुनावों में भी एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेंगे। बाइक यात्रा के संयोजक नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा ने युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, जिला अध्यक्ष राजन जोशी, जिला महामंत्री प्रकाश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष सूरज सलाल, पूर्व महामंत्री भाजयुमो सौरभ बहुगुणा, भाजपा मंडल महामंत्री हवालबाग मनीष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष ललित कनवाल, प्रकाश पांडेय, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेयर ने किया केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत
Next: डिवाइडर से टकराई वैन, महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.