Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मदोला गांव पांडव नृत्य देखने उमड़ रहे लोग
  • रुद्रप्रयाग

मदोला गांव पांडव नृत्य देखने उमड़ रहे लोग

RNS INDIA NEWS 26/12/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद के मदोला गांव में चल रहे पांडव नृत्य को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। हर कोई पांडव पश्वाओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। आयोजन में बुधवार को चक्रव्यूह होगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीते 14 दिसम्बर से मदोला गांव में पांडव नृत्य का आयोजन शुरू हुआ। जबकि 18 दिसम्बर को पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का पूजन होने के बाद पांडवों द्वारा अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य शुरू किया जो नियमित जारी है। लीला में 24 दिसम्बर को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मोरू डाली को पांडव चौक में स्थापित कर दिया गया है। इसके बाद इसका नियमित पूजन किया जा रहा है। आज बुधवार को चक्रव्यूह का भव्य मंचन किया जाएगा। इसके लिए समिति ने सभी को जिम्मेदारी दे दी है। 28 दिसम्बर को पांडव गंगा स्नान करेंगे जबकि 1 जनवरी को गैंडा कौथिग के साथ ही मोरु डाली से फल वितरण के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस मौके पांडव नृत्य समिति के कुंवर सिंह नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, दिगपाल सिंह, शिव सिंह रावत, बीरेंद्र नेगी, नागेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, चंद्रमोहन आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौपहिया वाहन वर्कशॉप में हुई चोरी का खुलासा, दो दबोचे
Next: नौ दिन बाद भी संचालित नहीं हो पाया कनारीछीना पीएचसी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.