Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हड़कंप: मदरसे से चार छात्र संदिग्ध हालात में लापता
  • हरिद्वार

हड़कंप: मदरसे से चार छात्र संदिग्ध हालात में लापता

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पथरी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाले चार छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गए। एक ही मदरसे से चार छात्रों के गायब होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इमाम की सूचना के बाद पथरी थाना पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू कर दी। अलावलपुर गांव के इस मदरसे में सैकड़ों बच्चे शिक्षा लेते हैं। मंगलवार को यहां हाफिज की पढ़ाई कर रहे चार छात्र अचानक लापता हो गए। इन छात्रों में एक की उम्र 13 वर्ष, दूसरे की 16 और दो छात्रों की उम्र 15 वर्ष है। तीन छात्र हरिद्वार के रहने वाले हैं, जबकि एक छात्र गुजरात का निवासी है। हरिद्वार के तीनों छात्रों में दो पथरी और एक बहादराबाद का है। तीनों के पिता गांव में ही मजदूरी करते हैं। छात्रों के लापता होने पर परिजनों में भी अफरा-तफरी मच गई। शुरू में मदरसा प्रशासन ने अपने स्तर पर छात्रों को तलाशा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दे दी गई। रेलवे स्टेशन पर देखे गए दो छात्र पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो छात्र पथरी से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित एथल रेलवे स्टेशन पर नजर आए थे। बताया जा रहा है कि इस स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों छात्र दिखाई दिए हैं, जहां उनको ट्रेन पकड़ते हुए देखा गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो छात्रों की तलाश कर रही हैं। बच्चों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। दो छात्रों के एथल रेलवे स्टेशन पर देखे जाने की पुष्टि हुई है। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही चारों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।  -मनोज नौटियाल, पथरी थाना प्रभारी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निशुल्क यात्रा पर जताया सरकार का आभार
Next: राशिफल 17 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.