Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मदरसे में बच्चों से मारपीट का वीडियो आया सामने, मदरसे के मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

मदरसे में बच्चों से मारपीट का वीडियो आया सामने, मदरसे के मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 20/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड के देहरादून जिले में मदरसे के अंदर बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।  इस मामले में पुलिस ने मदरसा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अब बच्चों के साथ हुई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।  वीडियो की पुष्टि देहरादून आईएसबीटी पुलिस चौकी इंजार्ज देवेश खुगशाल ने की है।
दरअसल, बीती आठ अगस्त को देहरादून की आजाद कॉलोनी में स्थित जामिया तुस्सलाम अल इस्लामिया मदरसा में 30 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी।  जिसकी वाडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  वायरल वीडियो को संज्ञान लेने के बाद उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देहरादून एसएसपी अजय सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए थे।
इसके बाद उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खाना और चौकी प्रभारी आईएसबीटी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  संयुक्त टीम ने मदरसे का निरीक्षण किया।  निरीक्षण में सामने आया है कि मदरसा करीब 400 गज भूमि पर बना है, जिसमें करीब 250 बच्चे पढ़ते हैं।  इसमें से 60 छात्र बिहार के हैं और 55 मदरसे के हॉस्टल में ही रहते हैं।
सीसीटीवी कैमरे पर लगी टेप से पुलिस को हुआ शक: पुलिस ने मदरसे के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की वीडियो भी अपने कब्जे में ली।  पुलिस ने जब सीसीटीवी वीडियो की फुटेज चेक किया तो सामने आया कि 25 जुलाई दोपहर को करीब ढाई बजे एक कैमरे पर किसी ने टेप चिपकाई है।  टेप चिपकाने के बाद कैमरे से कुछ दिख नहीं रहा है।  इस वजह से पुलिस को कुछ संदेह हुआ।   इसके बाद पुलिस ने कुछ और फुटेज चेक की तो सामने आया कि 27 जुलाई को मदरसे के एक कमरे में कुछ बच्चों को लाइन में खड़ा किया गया और फिर बारी-बारी से एक व्यक्ति उनकी पिटाई कर रहा है।  इस दौरान एक बच्चा कमरे में बंद था और फर्श पर लेटा हुआ था।

मदरसा संचालक मुफ्ती रईस अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज: उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने जब इस बारे में मदरसा संचालक मुफ्ती रईस अहमद से पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।  इसी आधार पर पुलिस ने मदरसा संचालक रईस अहमद के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मदरसे से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ली थी।  सभी डीवीआर को चेक किया गया तो उसमें एक फुटेज मिली, जिसमें रात के समय बच्चों के साथ क्रूरता की बात सामने आई थी।  जिसके बाद प्राथमिक जांच के बाद मदरसे के मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने की सीएम धामी से भेंट
Next: सात महीने के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.