Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मशीनें नहीं लौटाने पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

मशीनें नहीं लौटाने पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। कालसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कालसी स्थित एक फर्म के मालिक ने कहा कि उसकी पुरानी कालसी में एक फर्म थी। फर्म चल नहीं पाई। जिसके चलते वर्ष 2020 में फर्म को बंद करना पड़ा। बताया कि तब उसने फर्म के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को फर्म की मशीनें सेलाकुई भेजने को कहकर मशीनें उसे सौंप दी। लेकिन ठेकेदार ने मशीनें उसके पास वापस नहीं पहुंचाई। बल्कि मशीनों को कहीं अन्यत्र बेच दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवनीत त्यागी पुत्र मदनपाल निवासी निगम रोड सेलाकुई ने कालसी थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने पुरानी कालसी में एक कंपनी खोली थी। जिसमें प्लास्टिक की बोतलें बनाई जाती थी। लेकिन कंपनी चल नहीं पाई। जिससे उसे घाटा होने लगा और उसने कंपनी को वर्ष 2020 में बंद कर दिया। बताया कि कंपनी के निर्माण के दौरान उसके साथ ठेकेदार मिंटू उर्फ शरीफ पुत्र मुमताज निवासी जमनपुर सेलाकुई को उसने कंपनी की मशीनों को यह कहकर सौंपा कि मशीनें उसके घर सेलाकुई वापस पहुंचा दे। लेकिन आज तक ठेकेदार मिंटू ने मशीनें वापस उसके घर नहीं पहुंचाई और मशीनें कहीं अन्यत्र बेच दिया है। थानाध्यक्ष कालसी अशोक सिंह राठौर का कहना है कि आरोपी ठेकेदार और कंपनी मालिक नवनीत के बीच लेनदेन का मामला है। बताया कि कंपनी मालिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाखों के जेवरात, नगदी व वाहन सहित घर से गायब मानसिक दिव्यांग को पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द
Next: हत्या के प्रयास में छह लोगों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला के लिए तैयारियां तेज, 16 जुलाई को अल्मोड़ा में होगा राज्य स्तरीय आयोजन
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.