Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मायके पहुँची गंगा-यमुना की डोली, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ भव्य स्वागत
  • उत्तरकाशी

मायके पहुँची गंगा-यमुना की डोली, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

उत्तरकाशी। सोमवार का दिन गंगा-यमुना के मायके के वाशिंदों के लिए उत्साह भरा रहा। गंगा की डोली सोमवार दोपहर को अपने मायके मुखवा पहुंची तो यमुना की डोली शाम को मायके खरसाली पहुंची। गंगा-यमुना की उत्सव डोली मायके पहुंचने पर ग्रामीणों ने गंगा व यमुना की डोली का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रकृति ने भी बर्फबारी कर इस उत्सव को यादगार बनाया। गंगोत्री (गंगा) का मायका गंगोत्री से 28 किलोमीटर पहले मुखवा गांव में माना जाता है। इसी गांव में स्थित गंगा मंदिर में गंगा की उत्सव डोली शीतकाल प्रवास के लिए रखी जाती है। इस गांव के ग्रामीण गंगा को अपनी बेटी मानते हैं। सोमवार को जब गंगा की डोली मुखवा गांव में आई तो डोली का भव्य स्वागत किया गया। मुखवा में डोली के स्वागत के लिए पहले से ही तैयार ग्रामीणों ने मां गंगा का परंपरागत लोक नृत्य किया। मुखवा के निकट हर्षिल में तैनात 9 बिहार रेजिमेंट के जवानों की बैंड की धुन और परंपरागत ढोल दमाऊ की थाप से वातावरण गुंजायमान रहा। बर्फबारी और ठंड के बीच भी यह उत्साह कम नहीं हुआ। मुखवा गांव निवासी एवं गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल कहते हैं कि मुखवा गांव के लिए यह क्षण बेहद ही उत्साह से भरा है। यहां गांव के ग्रामीण मां गंगा को अपने बीच पाते हैं। वहीं यमुना की डोली सोमवार की शाम खरसाली पहुंची, जहां ग्रामीणों ने मां यमुना का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने यमुना के मायके पहुंचने पर चौलाई के लड्डू तथा पकवान बनाए। साथ ही इन पकवानों का भोग मां यमुना को चढ़ाया। यमुना के आगमन पर गांव में दीपावली के दो दिन बाद दीपावली जैसा उत्सव दिखा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान केदारनाथ के कपाट
Next: बाघ दिखने से लोगों में दहशत, वन विभाग से की सुरक्षा की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.