Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • भारी बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान केदारनाथ के कपाट
  • रुद्रप्रयाग
  • संस्कृति

भारी बर्फबारी के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए भगवान केदारनाथ के कपाट

RNS INDIA NEWS 16/11/2020
04 (26)

इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे

रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के कपाट भैया दूज के शुभ अवसर पर शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। अब आने वाले छह महीनों तक भगवान भोलेनाथ के दर्शन पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भक्त कर सकेंगे। कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई। वहीं, उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दोपहर 12:25 बजे विधिविधान से बंद कर दिए गए हैं। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सुबह तडक़े तीन बजे से मंदिर में विशेष पूजाए हुई। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने सभी पूजाएं संपन्न कराई। सुबह लगभग 8 बजकर 35 मिनट पर मंदिर का मुख्य कपाट पुलिस प्रशासन, देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में बंद कर दिए गए। केदार बाबा की उत्सव डोली ने मंदिर की परिक्रमा की, जिसके बाद केदार बाबा की डोली अपने प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद थे मंदिर के कपाट बंद होने के अवसर पर पूरी केदार पुरी केदार बाबा के जयकारों से गूंज उठी। सेना के मधुर बैंड पर धाम में पूरा माहौल भक्त मई हो गया। इस मौके पर लगभग डेढ़ से दो हजार भक्त मौजूद थे, भगवान की डोली अपने प्रथम पड़ाव रामपुर में आज विश्राम करेगी, जिसके बाद द्वितीय पढ़ाव गुप्तकाशी विश्वनाथ मंदिर में विश्राम करेगी। अगले दिन यानी 18 नवंबर को पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान विराजमान हो जाएंगे, जहां छह महीनों तक भक्तों भोले बाबा के दर्शन कर सकेंगे। कपाट बंद होने के मौके पर केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई। रविवार रात्रि से ही केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी होने लगी थी, लेकिन सुबह तडक़े 4:00 बजे से लगातार बर्फबारी का दौर चल रहा है, छह इंच से ऊपर बर्फ अब तक जम चुकी है।
योगी आदित्यनाथ ने एकीकृत मंदिर में की पूजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की, वही केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने को लेकर सुबह तडक़े 3:00 बजे से मंदिर में पूजा में चल रही है। आज सुबह लगभग 3:30 बजे योगी आदित्यनाथ केदारनाथ मंदिर पहुंचे तथा सुबह 6:00 बजे तक उन्होंने मंदिर में पूजा की। इसके बाद वह अपने विश्राम ग्रह गढ़वाल विकास निगम के अतिथि गृह में चले गए। वही मंदिर के कपाट बंद होने को लेकर सुबह से ही मंदिर के अंदर गर्भ ग्रह की पूजाएं मुख्य पुजारी शिव शंकर के द्वारा संपन्न कराई जा रही हैं। सुबह 8:30 बजे पूरे विधि विधान से केदारनाथ भगवान के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली सुअरों का आंतक
Next: मायके पहुँची गंगा-यमुना की डोली, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ भव्य स्वागत

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 24 जून

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 23 जून

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rashifal horoscope
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 22 जून

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.