Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • बाघ दिखने से लोगों में दहशत, वन विभाग से की सुरक्षा की मांग
  • चम्पावत

बाघ दिखने से लोगों में दहशत, वन विभाग से की सुरक्षा की मांग

RNS
RNS INDIA NEWS 16/11/2020
rns featured image new

चम्पावत। टनकपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बाघ का आतंक बरकरार है। पिछले कुछ दिनों से बस्तिया क्षेत्र में शाम के समय बाघ दिखने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है। इस इलाके के आसपास पूर्व में गुलदार का भी आतंक छाया हुआ था। बस्तिया प्रधान कविता धौनी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार शाम के समय एनएच की ओर से लगाए गए स्टोन क्रशर और ग्रीफ कैंप के समीप ग्रामीणों को बाघ दिखाई दे रहा है। जिससे शाम के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण राम सिंह ने बताया कि बाघ दिखने से लोग सुबह भी मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल की ओर नहीं जा पा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इससे पूर्व आमबाग, ज्ञानखेड़ा, विचई समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में बाघ और गुलदार कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मायके पहुँची गंगा-यमुना की डोली, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ भव्य स्वागत
Next: ग्रामीणों ने लगाया शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.