Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मानसून सत्र को लेकर विस अध्यक्ष और शासकीय प्रवक्ता नहीं एकमत
  • उत्तराखंड

मानसून सत्र को लेकर विस अध्यक्ष और शासकीय प्रवक्ता नहीं एकमत

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
default featured image

देहरादून। उत्तराखण्ड में विधानसभा का मानसून सत्र कराने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और शासकीय प्रवक्ता एकराय नजर नहीं आ रहे हैं। जहां विस अध्यक्ष मानसून सत्र गैरसैंण में कराने को तैयार होने की बात कह रहे हैं वहीं शासकीय प्रवक्ता इसे असंभव बता रहे हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र कराने को लेकर इन दिनों काफी मशक्कत चल रही है। कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मानसून सत्र कराना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। मानसून सत्र कभी विधानसभा भवन में ही कराने तो कभी टैंट में कराने की बात सामने आ रही है। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा भवन के भीतर ही सत्र की व्यवस्था होगी। जिसमें सभामंडप के अलावा दर्शक और पत्रकार दीर्घा में विधायकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इन सब अटकलों और बयानों के बीच अब एक नई बात निकल कर सामने आ रही है। जिसमें शासकीय प्रवक्ता और विधानसभा अध्यक्ष एकराय नजर नहीं आ रहे हैं। आज एक बयान में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि मानसून सत्र अगर गैरसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होता तो बेहतर होता। वहां पर कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था संभव है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कहे तो वे गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए तैयार हैं। वहीं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक का कहना है कि गैरसैंण में कम से कम एक हजार लोग जाएंगे तो वे एक साथ ही रहेंगे। इतने लोगों को एक साथ कैसे रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौर में गैरसैंण में मानसून सत्र कराना असंभव है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक बार फिर आमने सामने हुए सचिवालय कर्मचारी-अधिकारी
Next: भाजपा को आम आदमी पार्टी का डर हो गया है : रविन्द्र आनंद

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.