Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक बार फिर आमने सामने हुए सचिवालय कर्मचारी-अधिकारी
  • देहरादून

एक बार फिर आमने सामने हुए सचिवालय कर्मचारी-अधिकारी

RNS INDIA NEWS 28/08/2020
rns featured image new

सचिवालय संघ ने दी कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में एक बार फिर से अधिकारी-कर्मचारी आमने-सामने आ गये हैं। सचिवालय संघ ने कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली है। साथ ही सचिवालय संघ ने ऐलान कर दिया है कि कि अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो वह एक बार फिर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसकी वजह से कामकाज का जो भी नुकसान होगा उसकी जिम्मेदारी ऐसे ब्यूरोक्रेट्स की होगी जो तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। दरअसल, मामला सचिवालय कर्मचारियों के ट्रांसफर का है। सचिवालय संघ ने आरोप लगाया है कि सचिवालय में तानाशाह अधिकारी बेवजह ट्रांसफर करने का काम कर रहे हैं। जिस कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी सचिवालय की रीढ़ की हड्डी हैं और तानाशाह अधिकारी रीढ़ को ही तोडऩे का काम कर रहे हैं। इस तरह से हो रहे कर्मचारियों के ट्रांसफर का संघ विरोध करता है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि सचिवालय में कुछ अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और बेवजह ही कर्मचारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। जिसको लेकर सचिवालय संघ ने इसकी शिकायत पहले भी अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से की थी। लेकिन उसके बावजूद भी सचिवालय संघ के कर्मचारियों के बेवजह स्थानांतरण किए गए हैं। लेकिन अब सचिवालय संघ ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया है कि अगर अधिकारियों का यही रवैया रहा तो वह एक बार फिर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. वहीं इसकी वजह से जो भी नुकसान कामकाज का होगा उसकी जिम्मेदारी ऐसे ब्यूरोक्रेट्स की होगी जो तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक महेश नेगी ने की नार्को टेस्ट कराने की मांग
Next: मानसून सत्र को लेकर विस अध्यक्ष और शासकीय प्रवक्ता नहीं एकमत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.