Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लंबित मांगों पर सकारात्मक घोषणा नहीं हुई तो राज्य आंदोलनकारी करेंगे आंदोलन: डालाकोटी
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों पर सकारात्मक घोषणा नहीं हुई तो राज्य आंदोलनकारी करेंगे आंदोलन: डालाकोटी

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
default featured image

अल्मोड़ा। राज्य सरकार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों पर राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर से पूर्व पर कोई सकारात्मक घोषणा नहीं की तो राज्य आंदोलनकारी राज्य स्थापना दिवस के सरकारी कार्यक्रमों में नहीं जाएंगे यह बात यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कही।उन्होंने कहा राज्य स्थापना दिवस पर भी सरकार मौन ही रही तो राज्य आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूकने को मजबूर हो जायेंगे। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं घोषणा कर रहे हैं सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन दी जाएगी पर दे नहीं रहे। यही नहीं अल्मोड़ा जनपद की अनेक तहसीलों में इस वित्तीय वर्ष की पेंशन अभी तक नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री जी ने 2 वर्ष पूर्व आश्रितों को पेंशन की घोषणा की जो आज तक नहीं मिली, क्षैतिज आरक्षण के मामले को सरकार किसी न किसी बहाने टालती जा रही है। सरकार द्वारा जो स्वास्थ्य, परिवहन, आश्रितों को निशुल्क शिक्षा जैसी कुछ सुविधाएं दी हैं वे आधी अधूरी हैं जिससे उनका पूरा लाभ राज्य आंदोलनकारियों को नहीं मिल पा रहा है। चिन्हीकरण से वंचित आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण का मामला भी सरकार राज्य बनने के 23 वर्ष बाद भी हल नहीं कर पा रही है। राज्य आंदोलनकारियों द्वारा भेजे जा रहे पत्रों पर भी शासन-प्रशासन स्तर से कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे राज्य आंदोलनकारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। डालाकोटी ने कहा कि इस संबंध में अल्मोड़ा जनपद के राज्य आंदोलनकारियों की शीघ्र बैठक बुलाई जायेगी और आन्दोलन की रणनीति तय की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल में अवैध रूप से शराब बेचने पर होटल संचालक गिरफ्तार
Next: राजकीय पॉलिटेक्निक मल्ला सालम में जेन्डर विषय पर कार्यशाला आयोजित

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.