Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन एक मई से, चरणबद्ध कार्यक्रम घोषित
  • देहरादून

मांगों को लेकर शिक्षकों का आंदोलन एक मई से, चरणबद्ध कार्यक्रम घोषित

RNS INDIA NEWS 28/04/2026
rns featured image new

देहरादून। प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी जताते हुए एक मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह खरोला ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में एक मई से दस मई तक प्रदेशभर के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक-शिक्षिकाएं काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। इस दौरान टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।

दूसरे चरण में बारह मई को सभी विकासखंडों में शिक्षक उप जिलाधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। तीसरे चरण में अठारह मई को जिलों में रैली निकाली जाएगी।

चौथे चरण में प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जहां निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। पांचवें चरण में आठ जून को प्रदेशभर के शिक्षक देहरादून में रैली निकालते हुए सचिवालय कूच करेंगे।

संगठन की प्रमुख मांगों में टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना, केंद्र की तर्ज पर त्रिस्तरीय शिक्षा व्यवस्था लागू करना, पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करना और सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नतियां सुनिश्चित करना शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रेनेज कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत
Next: बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि नियंत्रण कार्यों का लिया जायजा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.