Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगों को लेकर धरने पर डटे छात्र-छात्राएं
  • देहरादून

मांगों को लेकर धरने पर डटे छात्र-छात्राएं

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में छात्रों से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राएं धरने पर डटे हुए हैं। गुरुवार को धरना दे रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन और शासन लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। उनकी ओर से महाविद्यालय प्रशासन के सामने रखीं सभी मांगे छात्र हितों को देखते हुए जायज हैं। यहां पछुवादून, जौनसार बावर के साथ ही टिहरी, उत्तरकाशी, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले और उत्तर प्रदेश की बेहट तहसील के सीमांत गांवों के युवा उच्च शिक्षा लेने के आते हैं। लेकिन स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटों की संख्या कम निर्धारित होने के कारण हर साल सैकड़ों युवा महाविद्यालय में प्रवेश लेने से वंचित रह जाते हैं। लिहाजा महाविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की परिस्थिति को देखते हुए सीटें बढ़ाई जानी जरूरी हैं। कहा कि यहां अधिकांश गरीब तबके छात्र शिक्षा ले रहे हैं, जो अपनी पाठ्य पुस्तकों के लिए कॉलेज के पुस्तकालय पर ही निर्भर हैं। पुस्तकालय में सभी विषयों की पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं। स्नातक स्तर पर भूगोल, अर्थशास्त्र, संस्कृत विषय का संचालन नहीं हो रहा है। जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषयों को भी स्वीकृति नहीं मिली है। इन विषयों में उच्च शिक्षा लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को देहरादून के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना पड़ता है। आर्थिक तंगी के चलते कई देहरादून से शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ छात्र-छात्राओं को मजबूरी में उन विषयों की पढ़ाई करनी पड़ती है, जिनमें उनकी रुचि नहीं है। कहा कि छात्रों के हित को देखते हुए सभी मांगों पर जल्द कार्यवाही की जानी जरूरी है। धरना देने वालों में आशीष बिष्ट, प्रेमचंद नौटियाल, अवनीश नौटियाल, रितेश सोनकर, लक्ष्मी गर्ग, तुषार कपूर, अरुण भार्गव, राहुल तोमर, शिवानी चौहान, अनुज तोमर, शिवानी गुलेरिया, राज छेत्री, हिमांशु बिष्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी प्रवक्ता के नाम से की 90 हजार की ठगी
Next: रोडवेज बसों को अनुबंधित ढाबों पर ही रोकें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.