Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, कई केंद्रों में कामकाज ठप
  • उत्तरकाशी

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, कई केंद्रों में कामकाज ठप

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी (आरएनएस)। तीन सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में 11वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक पहल न होने से कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है और उन्होंने विकास भवन परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया।

धरने के चलते नौगांव ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बहिष्कार के कारण सभी 267 केंद्र बंद पड़े हैं। इससे टेक होम राशन, कुक्कड़ फूड, पोषण आहार सहित अन्य गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गई हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष भी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं।

विकास भवन परिसर में धरने पर बैठी संगठन की जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने बताया कि कार्यकर्ता लंबे समय से 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सहायता और बायोमीट्रिक व्यवस्था से अलग रखने सहित अन्य मांगें कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीता अग्रवाल ने कहा कि हड़ताल के कारण सभी केंद्र बंद हैं और किसी प्रकार की गतिविधि संचालित नहीं हो पा रही है।

धरना-प्रदर्शन में सुमित्रा देवी, किरण भंडारी, वंदना देवी, संगीता देवी, राजकुमारी, शारदा देवी, बीना भारती, रेखा देवी, प्रवीना देवी, बामू रावत, कुसुम थपलियाल, शोभा नेगी, कृष्णा राणा, दर्शनी राणा, रुकमणी सेमवाल, ममता, रीना, सुमनलता, मंजू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

इधर कंडीसौड़ में आयोजित बैठक में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग पर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रामदेई राणा ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच अल्प वेतनभोगियों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आर्थिक समस्याएं बढ़ रही हैं। बैठक में अंजलि देवी, ममता राणा, लक्ष्मी रावत, रोशनी राणावत, गीता चौहान, लक्ष्मी खंडूड़ी, प्रमिला भट्ट और ममता गुसाईं सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिडकुल कर्मी की मौत
Next: इंटर कॉलेज चितई में पुलिस का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचाव के दिए टिप्स

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.