Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मांगें लेकर एसडीएम से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
  • ऊधम सिंह नगर

मांगें लेकर एसडीएम से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। लघु व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बुधवार को व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राजहंस ने एसडीएम को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। बुधवार को प्रमोद राजहंस के साथ व्यापारी एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां इन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी से मुलाकात कर उनको समस्याएं बताईं। इन लोगों ने एसडीएम को 9 सूत्रीय ज्ञापन देकर सब्जी मण्डी की जर्जर अवस्था में हो चुकी दुकानों की मरम्मत कराने, तहसील परिसर के आगे लगे प्याउ को ठीक कराने, सब्जी मण्डी और शॉपिंग काम्पलैक्स में स्ट्रीट लाइटें लगवाने, सब्जी मण्डी के पूरे प्रांगण को सीमेंटेड कराने, शॉपिंग काम्पलैक्स के सभी गेटों पर चैनल गेट लगवाने और सीसीटीवी. कैमरे लगवाने, कॉम्पलेक्स के अन्दर बिजली की तारों के जाल को हटवाने, नगर में सड़कों पर खड़े रहने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाने, कॉंप्लेक्स के सभी छोटे बड़े दुकानदारों का बकाया किराया राशि पर जुर्माना न डालने की मांग की है। प्रमोद राजहंस ने कहा कि ये सभी मांगे जायज हैं और इनका पूरा होना आवश्यक है। एसडीएम ने कहा है कि जो जरूरी मांग होंगी वह पूरी की जाएंगी। ज्ञापन देने वालों में बंटी ठक्कर, भगवंत म्यान, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप सक्सेना, रामचंद्र, रिंकू मौर्या, प्रवीण जिंदल, अजीम अहमद, रूप किशोर, नत्था सिंह, कोमल चंद, पन्ना लाल, गोविंद, सनी, वेद प्रकाश, कुंवर सेन, राजू वाल्मीकि आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गणपति विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति पर पथराव, 2 गुटों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Next: बदरीनाथ के पूर्व रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी ने किए केदारनाथ के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.