Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गणपति विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति पर पथराव, 2 गुटों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  • राष्ट्रीय

गणपति विसर्जन के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति पर पथराव, 2 गुटों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

RNS INDIA NEWS 18/09/2024
rns featured image new

भिवंडी (आरएनएस)। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में गणपति विसर्जन दौरान हंगामा हो गया। खबरों के मुताबिक हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास कुछ लडक़ों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया, जिसके बाद भीड़ भडक़ गई और 2 गुटों के बीच झड़प भी हो गई। पुलिस को हालात को काबू करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कल महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम था। हर साल की तरह इस साल भी वंजारपट्टी नाका पर हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर एक मंडप बनाकर, मोहल्ला कमेटी और पुलिस गणेश मंडल का स्वागत कर रहे थे। देर रात करीब 12 बजे के आसपास घुंघट नगर से भगवान गणेश को विसर्जन के लिए नदीनाका कामवारी नदी ले जाया जा रहा था। गणेश जी की मूर्ति जब वंजरपट्टी नाका से गुजर रही थी, उसी दौरान हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास कुछ लडक़ों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया। कहा गया कि इस घटना से मूर्ति खंडित हो गई। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।
घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर मूर्ति तोडऩे को लेकर हंगामा कर दिया। सूत्रों की मानें तो एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर मंडल के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक सभी आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ती, मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा। घटना का पता चलते ही मंडल के और लोग वहां पहुंचे और जय श्री राम का नारा लगाने लगे। देखते ही देखते दोनों समाज के लोगों की भीड़ बढ़ गई और तनाव का माहौल पैदा हो गया।
मौके पर बीजेपी विधायक महेश चौघुले अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों के साथ शिवाजी चौक पर जमा होकर कार्यवाही की मांग की। इसी दौरान हाफिज दरगाह पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई। मौके पर डीसीपी श्रीकांत परोपकारी, एडिशनल कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज़ शिकायतों की हुई समीक्षा
Next: मांगें लेकर एसडीएम से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.