Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मां की हत्या में जेल गया बेटा पैरोल पर आया बाहर, घर आते ही भाई को उतार दिया मौत के घाट
  • राष्ट्रीय

मां की हत्या में जेल गया बेटा पैरोल पर आया बाहर, घर आते ही भाई को उतार दिया मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  केरल के पथानामथिट्टा में मर्डर की खबर सामने आई है जहां एक शख्स ने पैरोल पर जेल से बाहर निकलकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पैरोल पर बाहर आए 64 साल के एक शख्स ने अडूर में अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पन्नीविझा निवासी सतीश कुमार (उम्र-58 साल) की शुक्रवार को उसके भाई मोहनन उन्नीथन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि उन्नीथन 2005 में किसी पारिवारिक विवाद के कारण अपनी मां की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पुलिस ने कहा, हमें शाम करीब पांच बजे घटना के बारे में सूचना मिली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्नीथन पैरोल पर बाहर था और ऐसा लगता है कि वह भाई के घर गया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद भाग निकले उन्नीथन को अडूर पुलिस ने एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले बीते मई महीने में केरल के एर्नाकुलम में हत्या की एक वारदात हुई थी। एक शख्स ने पत्नी की बीमारी से तंग आकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में कई सालों से बीमारी की वजह से बिस्तर पर पड़ी 85 साल की महिला की उसी की पति ने हत्या कर दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला की देखभाल करते-करते आरोपी पति निराश हो चुका था जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने का फैसला ले लिया। महिला की हत्या में शामिल उसका पति जोसेफ (86) मूल तौर पर वेल्लुर्ककुन्नम गांव का मूल निवासी था। घटना के तुरंत बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषकों को वितरित कीं मुर्गी पालन की किट
Next: अल्मोड़ा: दिनदहाड़े मंदिर में हुई चोरी, शीघ्र खुलासे की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.