Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एमए रंगमंच के छात्रों की नाट्य प्रस्तुति पर भाव-विभोर हुए दर्शक
  • पौड़ी

एमए रंगमंच के छात्रों की नाट्य प्रस्तुति पर भाव-विभोर हुए दर्शक

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। रंगमंच के छात्र-छात्राओं ने शानदार नाट्य अभिनय किया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश पैन्यूली, जर्मनी से आए एरिक पॉल और छात्र संघ पदाधिकारियों ने किया। लोककला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में एमए रंगमंच के छात्रों ने हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार रामेश्वर प्रेम रचित नाटक ‘कैम्प के मंचन ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। नाटक की परिकल्पना व निर्देशन एमए रंगमंच द्वितीय वर्ष के छात्र विकेश बाजपेयी व गौरव सिंह नेगी ने की। नाटक में दो मुल्कों के बीच में फंसे हुए शरणार्थी दल की त्रासदी तथा युद्ध से उपजी विभीषिकाओं के तले उनके आपसी द्वंद को दर्शाया गया। मनुष्य का अतीत किस तरह उसके वर्तमान को घर करता है यह भी नाटक के कथानक के केंद्र में रहा। नाटक में गौरव सिंह, विकेश बाजपेयी, अंकित भट्ट, कार्तिकेय खट्टर, रोनिका, शिवम यादव और मधु कुमारी, मुख्य भूमिका में थे। दो दिवसीय मंचन की सफलता पर प्रसिद्ध रंगकर्मी तथा विभाग के प्राध्यापक प्रो. डीआर पुरोहित ने छात्रों को नाट्य मंचन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रंगमंच के उत्थान के लिए बरसों से हमारे समय में भी और आज भी निरंतर प्रयास हो रहे हैं। पूर्व छात्र महेंद्र पंवार ने नाटक से जुड़ी कुछ अहम बातों को दर्शकों से साझा किया। डॉ. संजय पांडे ने दर्शकों को नाटक की विभत्स्ता (रस) के बारे में अपनी राय रखी कि अधिक समय तक विभत्स रस का मंचन कर दर्शकों को बांधे रख पाना सराहनीय प्रयास है। आयोजन में शैलनट के अभिषेक बहुगुणा ने भी योगदान दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसी नेता को मिली हत्या की धमकी, केस दर्ज
Next: मनरेगा सहायकों ने की वेतन दिए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.