Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलटी की लिखित परीक्षा में शामिल हुए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी
  • देहरादून

एलटी की लिखित परीक्षा में शामिल हुए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी) की लिखित परीक्षा में 51 हजार 544 अभ्यर्थियों में से कुल 45 हजार 720 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 88.70 रहा। प्रदेश में यह परीक्षा 13 जिलों में 153 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की गई। सचिव यूकेएसएसएससी सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा में अतिरिक्त सर्तकता एवं निगरानी बरती गई। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में लाइव सीसीटीवी और एआई तकनीक के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी गई। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर डिजीटल गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए जैमर लगाए गए थे। इस दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी अप्रिय घटना या गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीओ ने ग्रामीणों से स्वरोजगार की गतिविधियां बढ़ाने को कहा
Next: महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने फौजी भाइयों को बाँधी राखी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.