Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ले. कर्नल के घर लाखों की चोरी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • देहरादून

ले. कर्नल के घर लाखों की चोरी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ले. कर्नल के घर लाखों की चोरी में राजपुर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पांच लाख रुपये कीमत के गहने और 36 हजार रुपये नगदी बरामद हुई है। शातिर चोर के खिलाफ चोरी और अन्य अपराध को लेकर जिले में 18 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर घटना खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैनाल रोड दुर्गा विहार में रहने वाले ले. कर्नल गौरव गर्ग ने बीते 13 मार्च को बंद घर से चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि चोर घर का ताला तोड़कर गहने और नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने जाखन चौकी इंचार्ज विकेंद्र चौधरी को शामिल करते हुए टीम बनाई। टीम ने 200 के करीब सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान एक संदिग्ध की जानकारी मिली। आरोपी नासिर मूल निवासी शाहपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर हाल निवासी आजाद कॉलोनी को उसके घर से पास से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी से गहने और नगदी बरामद हुई।

अपराध की लंबी हिस्ट्रीशीट
आरोपी नासिर शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, डकैती आदि के देहरादून जिले में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में पता लगा कि उसने पहले दिन में ले. कर्नल के बंद घर को देखकर रेखी की। इसके बाद चोरी को अंजाम देकर पैदल वहां से फरार हुआ। आरोपी ने कर्नल के घर से भागते वक्त नाले के रास्ते को चुना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लास्टिक कूड़े के निस्तारण को दून में बनाए बैंक
Next: लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा: माहरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.