Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एलटी चयनित युवाओं ने नियुक्ति के लिए दिया धरना
  • देहरादून

एलटी चयनित युवाओं ने नियुक्ति के लिए दिया धरना

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सहायक अध्यापक के पद पर चयनित युवाओं ने नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना दिया। युवाओं ने कहा कि जब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल जाती उनका धरना एवं आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में पहुंचे चयनित युवाओं ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर धरना शुरू करते हुए कहा कि यूकेएसएसएससी से चयनित होने के बाद उन्हें नियुक्ति की उम्मीद थी लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
युवाओं ने कहा कि परीक्षा पास कर चयनित हुए 1371 सहायक अध्यापकों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। विदित है कि सहायक अध्यापक के पद पर चयनित युवाओं की नियुक्ति प्रक्रिया विभाग से शुरू होने जा रही थी, किंतु नैनीताल हाईकोर्ट की रोक के बाद अब प्रक्रिया रुक गई है। इससे परेशान युवा अब नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
बुधवार को धरना स्थल पर संगठन के महासचिव विमल देवराड़ी ने कहा कि 1371 युवा सहायक अध्यापक के पद पर चयनित होने के बाद भी तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में अधिकारियों से वार्ता के बाद भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया है जिससे उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर पर रमेश पांडे, दिनेश, ज्योति, सुमन, भुवन, अभिषेक, देवराज, चन्दना, विमला, ललिता, अर्चना, त्रिभुवन, सोमेश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने की यूसीसी से लिव इन कानून हटाने की मांग
Next: घर से दवाई लेने निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.