Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने की यूसीसी से लिव इन कानून हटाने की मांग
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने की यूसीसी से लिव इन कानून हटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 16/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड में लागू यूसीसी से लिव इन रिलेशनशिप कानून के प्रावधान को हटाने की मांग की है। मंच ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम के माध्यम से इस सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि राज्य में समान नागरिकता कानून लागू हो गया है। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड जो अपनी विशिष्ट अध्यात्मिक, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, उसमें राज्य सरकार ने यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता प्रदान कर दी है। मंच के आंदोलनकारी और विशेषकर राज्य की मातृशक्ति लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता दिए जाने का विरोध कर रही है। इस प्रावधान से राज्य की संस्कृति विकृत होने का अंदेशा है। लिहाजा ऐसे किसी भी कानून का विरोध किया जाएगा। देवभूमि की जनभावना, सनातनी सांस्कृतिक विरासत और परिवार जैसी इकाई को अक्क्षुण बनाए रखने के लिए लिव इन के प्रावधान को समाप्त किया जाना बेहद जरुरी है। मातृशक्ति पुष्पलता सिलमाना, विजय लक्ष्मी गुसाईं ने कहा कि जब तक पूरे देश में इसके लिए समान कानून नहीं बन जाता, तब कि इस तरह के प्रावधानों को लागू नहीं किया जाना चाहिए। मौके पर सुलोचना भट्ट, संगीता रावत, राधा तिवाड़ी, तारा पांडे, अरुणा थपलियाल, शकुंतला रावत, जयदीप सकलानी, मोहन सिंह रावत, राम लाल खंडूड़ी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद का कंट्रोल रूम दिन-रात व्यस्त
Next: एलटी चयनित युवाओं ने नियुक्ति के लिए दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.