Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लॉटरी का लालच देकर ऐसे कर डाली 25 लाख की ठगी, एसटीएफ ने पहुंचाया जेल
  • देहरादून

लॉटरी का लालच देकर ऐसे कर डाली 25 लाख की ठगी, एसटीएफ ने पहुंचाया जेल

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

देहरादून। स्पेशल टॉस्क फोर्स ने लॉटरी का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राकेश रावत पुत्र प्रताप सिंह रावत निवासी फूल सैनी प्रेमनगर ने धोखाधड़ी और आईटी ऐक्ट का मुकदमा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था। साइबर अपराधियों ने राकेश रावत को फोन कर खुद को वोडाफोन का एजेंट बताकर बातचीत शुरू की और 51 लाख रुपये, कार का ईनाम लॉटरी में निकलने की बात कही। आरोपियों ने झांसा देकर रजिस्ट्रेशन, फाइल चार्ज बताकर 25 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर देवेंद्र नबियाल को सौंपी गई। आरोपियों ने नगदी को कानपुर में पीओएस मशीन एवं एटीएम मशीन से निकाला। अजय सिंह ने बताया कि टीम ने 30 अप्रैल को कानपुर के आर्यनगर में दबिश देकर गिरोह के मास्टरमाइंड पवन सिंह निवासी ग्राम शीतलपुर तहसील अकबरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और 24 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए गए हैं।

पेट्रोप पंप पर कमीशन देकर निकाला कैश
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मकान मिलने की बात कहकर झांसा देते थे। लोगों को उनके बैंक खाते एवं अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के नाम से कागजात लेते थे। आरोपियों ने राकेश रावत से ट्रांसफर कराई गई रकम को एक पेट्रोल पंप पर दो प्रतिशत देकर कैश कराया था। दस लाख पंकज और दस लाख शीलू को देने की बात कही। बाकी में से तीन लाख में बहन की शादी और एक लाख अपनी बीमारी के इलाज में खर्च किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना केसों के बढ़ने के साथ ही दवा कालाबाजारी बढ़ी, यहां करें शिकायत
Next: द्वाराहाट: नोलाकोट के जंगल मे मिला महिला का अधजला शव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.