Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लूट की वारदात की योजना के तीन दोषियों को पांच-पांच साल की सजा
  • ऊधम सिंह नगर

लूट की वारदात की योजना के तीन दोषियों को पांच-पांच साल की सजा

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। वर्ष 2012 में थाना गदरपुर इलाके में लूट की योजना बनाने के मामले में द्वितीय अपर जिला जज की अदालत ने तीन दोषियों को पांच-पांच साल का कारावास और सात-सात हजार रुपये का अर्थदंड किया है। सुनवाई के दौरान एक आरोपी के अनुपस्थित होने पर गैरजमानती वारंट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की भी तालाश शुरू कर दी है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि एक जुलाई 2012 को गदरपुर के तत्कालीन एसएसआई धीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि सकैनियां मोड़ स्थित एक धार्मिक स्थल के पास पंचायती धर्मशाला के पीछे चार से पांच लोग एक घर में लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छिपकर पूरे मामले की सुरागरसी की तो पता चला कि पांच लोग एक घर को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। साथ ही वारदात के दौरान लोगों कोचाकूओं से गोदने की भी बात कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर रामपुर के रहने वाले तौफिक, शाकिल, सगीर, जाहिद और साजिद को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामला द्वितीय अपर जिला जज शादाब बानो की अदालत में चला। एडीजीसी अनिल ने अदालत के सामने छह गवाह पेश किए। जिरह सुनने के बाद न्यायालय ने तौफिक, शाकिल व सगीर को दोषी करार देते हुए पांच-पांच साल का कारावास और अनुपस्थित होने पर दोषी साजिद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वहीं पांचवें आरोपी जाहिद की मौत हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे, रोडवेज और एयरपोर्ट पर बनाए गए रिशेप्शन
Next: घटिया डामरीकरण करने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.