Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लोक सेवा आयोग के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

लोक सेवा आयोग के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 27/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। जेई और एई परीक्षा की जांच के आदेश होने के बाद अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को लोक सेवा आयोग के बाहर धरना दिया। छह सूत्रीय मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी बातें रखी। अभ्यर्थियों ने मांग करते हुए कहा कि यदि परीक्षा में विसंगति मिलती है तो पूरी परीक्षा को निरस्त न किया जाए। अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा दिनांक 7 मई से 10 मई, 2022 को संपन्न थी और 31 अगस्त 2022 को साक्षात्कार के लिए परिणाम भी जारी हुआ। जिसमें साक्षात्कार किया जाना प्रस्तावित है। अब जांच के आदेश होने के बाद अभ्यर्थियों का कहना है कि सात साल बाद बच्चों को मौका मिला है। भर्ती के लिए लंबा इंतजार किया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अप्रिय कारणों से परीक्षा को निरस्त किया जाता तो अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान कोई भी विसंगति पाई जाती है तो परीक्षा निरस्त न की जाए, बल्कि ऐसे अभ्यर्थी, जो अनुचित साधनों का प्रयोग कर इस परीक्षा को उत्तीर्ण होना चाहते हैं उनको चिन्हि्त किया जाए, ताकि मेहनती छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि जांच को एक सप्ताह में पूर्व कराकर साक्षात्कार की प्रक्रिया फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू की जाए। कहा कि कुछ छात्रों का समूह निजी स्वार्थवश भी इस परीक्षा को निरस्त कराने के लिए प्रयासरत है। मांग करते हुए कहा कि परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने दी विरोधियों को नसीहत ‘कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’
Next: मुख्यमंत्री ने किया हीरो मोटोकॉर्प लि. द्वारा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराई गई 320 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.