Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बड़ा हादसा : लोहे की खदान में पानी भरने से 14 मजदूरों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

बड़ा हादसा : लोहे की खदान में पानी भरने से 14 मजदूरों की मौत

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

बीजिंग। चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 मजदूरों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी भरने की घटना इस महीने की शुरुआती की है।
तांगशान शहर की सरकार ने इसे लेकर छोटा सा बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। 2 सितंबर को खदान में पानी भर जाने के कारण का पता लगाया जा रहा है। यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किलोमीटर पूर्व में है। हेबेई में बड़ी मात्रा में लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है।
दक्षिण-पश्चिम चीन में ऐसा ही हादसा इस साल फरवरी में भी हुआ था। यहां कोयले की एक खदान के ढहने से उसमें फंसे 14 खनिकों की मौत हो गई थी। गुइझोऊ प्रांत में 25 फरवरी को कोयले की खदान की छत ढहने के बाद उसमें खनिक फंस गए थे। बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि जहां खदान की छत ढही थी, वह स्थान खदान के प्रवेश से करीब तीन किलोमीटर दूर था।
दूसरी तरफ, मध्य चीन में स्थित देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी की 42 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी गई। इसकी लपटों और काला धुआं उठता देखा जा सकता था। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में स्थित ‘चाइना टेलीकॉम’ की इमारत के दर्जनों फ्लोर जल गए। शहर के दमकल विभाग का कहना है कि उसने 280 दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा जिन्होंने 720 फुट ऊंची इमारत में लगी आग पर जल्दी ही काबू पा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबादी क्षेत्र में नहीं खुलने देंगे ट्रंचिंग ग्राउंड
Next: केदारनाथ मंदिर गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने का सहयोग, समर्थन करें : अजेंद्र अजय

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.