Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ मंदिर गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने का सहयोग, समर्थन करें : अजेंद्र अजय
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ मंदिर गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने का सहयोग, समर्थन करें : अजेंद्र अजय

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग।  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित किये जाने को उचित बताया है। उन्होंने कहा इस रचनात्मक कार्य पर रार तकरार उचित नहीं। उन्होंने अपील करते हुए सभी से इस कार्य में सहयोग देने की बात कही। कहा कि अधिकांश तीर्थ पुरोहित समाज केदारनाथ मंदिर के अंदर स्वर्ण मंडित किये जाने के समर्थन में हैं। समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि केदारनाथ मंदिर हेतु महाराष्ट्र के एक दानी दाता ने स्वर्ण दान किया है। जिससे मंदिर का गर्भगृह स्वर्णमंडित किया जा रहा है। जिसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जनमानस से अपील की है कि केदारनाथ मंदिर गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करने का सहयोग समर्थन करें। मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल ने सोमनाथ मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर सदियों से स्वर्ण मंडित है। काशी विश्वनाथ सहित देश के सभी मंदिरों में स्वर्ण तथा रत्न चढाये जाते हैं। केदारनाथ मंदिर में सोना चढ़ाये जाने का विरोध नहीं होना चाहिए। मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से आम जनमानस तीर्थ पुरोहित एवं हकूक धारियों से अपील की गई है कि केदारनाथ मंदिर के अंदर स्वर्णमंडित किये जाने में सहयोग करें। मंदिर समिति सदस्य पुष्कर जोशी, नंदा देवी, जय प्रकाश उनियाल, कृपा राम सेमवाल, राजपाल जड़धारी ने कहा कि केदारनाथ मंदिर हेतु स्वर्ण दान का विरोध किया जाना गलत है। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित किये जाने का विरोध कर रहे है। वे मंदिर के वास्तु और मन्दिर शिल्प के साथ किसी भी छेड़छाड़ के पक्ष में नहीं हैं। गर्भ गृह के चारों स्तंभों और दीवार पर भी देव देवता हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़ा हादसा : लोहे की खदान में पानी भरने से 14 मजदूरों की मौत
Next: आवासीय भवन की छत टूटने से वृद्ध महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.