Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोहारी के ग्रामीणों ने खुद ही अपने घर तोड़ने किए शुरू
  • देहरादून

लोहारी के ग्रामीणों ने खुद ही अपने घर तोड़ने किए शुरू

RNS INDIA NEWS 09/04/2022
rns featured image new

ग्रामीणों के साथ जोर जबरदस्ती न करे प्रशासन: प्रीतम

विकासनगर। व्यासी बांध से प्रभावित लोहारी गांव को खाली करने की प्रशासन की ओर से दी गयी 48 घंटे की समयावधि समाप्त हो चुकी है। लेकिन गांव खाली नहीं हो सका है। शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस गांव में पहुंचकर डेरा जमा चुकी है। प्रशासन का लाव लश्कर देखकर ग्रामीण घर खाली करने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से डरे सहमे ग्रामीण खुद ही अपने घरों की तोड़फोड़ कर सामान समेट रहे हैं। वहीं, मौके पर पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने ग्रामीणों से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन को जोर जबरदस्ती न करने की हिदायत दी। व्यासी बांध से प्रभावितों को पांच अप्रैल को तहसील प्रशासन ने नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर अपने घर खाली करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने कीमती सामान को घरों से निकालकर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया। लेकिन गांव के लोग बिस्सू के त्योहार के मद्देनजर और अब तक कोई अपना स्थायी ठोर ठिकाना न मिलने के कारण गांव को खाली करने को तैयार नहीं थे। लेकिन सात अप्रैल की सायं को जैसे प्रशासन की ओर से दी गयी समयावधि समाप्त हुई, उसके बाद प्रशासन ने गांव को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी। गांव में तोड़फोड़ के सामान को लेकर पहुंचे प्रशासन और पुलिस को देखकर लोहारी के ग्रामीण खुद ही अपने कुदाल, गैंती, सब्बल, फावड़े निकालकर घरों से सामान समेट रहे हैं। घरों में तोड़फोड़ कर घरों की छत पर टंगी चादरें, ईंट पत्थरों को समेटना शुरू कर दिया है। एडीएम एसके बर्नवाल का कहना है कि ग्रामीण स्वत: गांवों को खाली कर रहे हैं और सहयोग भी दे रहे हैं।

यह अफसर पहुंचे गांव:  शुक्रवार को एडीएम प्रशासन एसके बर्नवाल, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ प्रेमनगर दीपक कुमार, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम कालसी सौरभ असवाल भारी पुलिस बल, जेसीबी, डंपर आदि लेकर लोहारी गांव पहुंच गये।

ग्रामीणों के साथ जोर जबरदस्ती न करे प्रशासन: प्रीतम
लोहारी गांव में पुलिस प्रशासन के पहुंचने व तोड़फोड़ की सूचना पर निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन को हिदायत दी कि ग्रामीणों के साथ जोर जबरदस्ती न की जाय। कहा कि नवरात्रि की पूजा, बिस्सू का त्योहार सामने है। ग्रामीणों को समय दिया जाना चाहिए। लेकिन सत्ता की हनक में बिना किसी ठौर ठिकाने के ग्रामीणों को जबरदस्ती गांव से निकालकर खानाबदोश जिंदगी बिताने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि प्रशासन को ग्रामीणों के रहने ठहरने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। कहा कि लोहारी के ग्रामीणों के साथ जो अलोकतांत्रिक तरीका अपनाया जा रहा है उसकी निंदा करते हैं और कांग्रेस ग्रामीणों के साथ खड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में ह्यात रीजेन्सी का पहला होटल दून में शुरू
Next: शाही स्नान से लौटकर फलदार वृक्ष पर विराजमान हुए चूड़ेश्वर महाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.