Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट में डीजे और आतिशबाजी पर रोक की मांग
  • चम्पावत

लोहाघाट में डीजे और आतिशबाजी पर रोक की मांग

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
rns featured image new

चम्पावत। नगर और गांव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी बारातों में तेज आवाज में डीजे बजाने और आतिशबाजी के कानफोड़ू शोर पर लोगों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन से जल्द इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। नगर पंचायत सभासद राज किशोर साह ने कहा कि एक ओर कोरोनाकाल में प्रशासन दिन के दो बजे बाद नगर में अनावश्यक रुप से वाहन चलाने और भीड़ बढऩे पर आपत्ति जता रहा है। दूसरी ओर देर रात तक लोग तेज साउंड में डीजे बजा रहे हैं। साथ ही जोरदार धमाकों वाली आतिशबाजी कर रहे हैं। जिससे बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढऩे पर भी प्रशासन इस पर कोई अंकुश नहीं लगा रहा है। इसके अलावा नगर के अलावा गांव में भी लोग शादी बारातों में जमकर डीजे और भीड़ बढ़ा रहे हैं। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि देर रात तक डीजे बजाने और भीड़ बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत तहसील में यह क्षेत्र बना माइक्रो कन्टेनमेंट जोन
Next: तहसील भनोली के ग्राम चमतोला-देवलसीढ़ी में मिले 23 कोरोना संक्रमित, बना माइक्रो कन्टेनमेंट जोन

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.