Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लोग नहीं माने तो उठाने होंगे सख्त कदम: राज्यपाल
  • उत्तराखंड

लोग नहीं माने तो उठाने होंगे सख्त कदम: राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 17/09/2020
15 (6)

कोरोना के प्रति लोगों को स्वयं ही जागरूक होना होगा तभी संक्रमण को रोका सकता है
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कोरोना दिनोंदिन बढ़ रहा है उसके प्रति लोगों को सतर्क रहना चाहिए। जो भी व्यक्ति घर से बाहर निकल रहा है वह मास्क अवश्य पहनें और सेनिटाइजर भी साथ में रखें। आज भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा घंटाघर के समीप मास्क सेनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जिस तरह से कोरोना प्रतिदिन बढ़ रहा है उसके लिए शासन प्रशासन या डॉक्टर्स को दोष नहीं दिया जा सकता है। कोरोना के प्रति लोगों को स्वयं ही जागरूक होना होगा तभी संक्रमण को रोका सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों मे जागरूकता लाने के लिए ही उन्हें आज राजभवन से बाहर निकलना पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लोगों से इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनमानस को जागरूक करने के लिए सबको साथ आना होगा। उन्होंने व्यापारी वर्ग से भी अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में मास्क और सेनेटाइजर जरूर रखें। कहा कि लोग अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। बेहद जरूरी होने पर ही घरों से निकलें लेकिन पूरे एहतियात के साथ। इस दौरान वे मास्क का प्रयोग जरूर करें और सेनिटाइजर भी साथ रखें। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई कोरोना से है और सभी को गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना को हराना है। कहा कि यदि लोग इतनी जागरूकता के बाद भी नहीं माने तो उन्हें ही सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता से दीवाली अच्छी तरह से मनाने के लिए कोरोना को हराने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जो भी ठोस उपाय होंगे किए जाएंगे। इस दौरान सोसायटी के सचिव डा. एमएस अंसारी ने कहा कि कुछ संस्थाओं और आम नागरिकों को मास्क और सेनिटाइज वितरण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पूरे प्रदेश में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी लोग मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग कर कोरोना संक्रमण से बच सकें। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कई संस्थाओं, सोसायटी के पदाधिकारियों और आम लोगों को मास्क, सेनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान डा. अशरफ खान, मुसीर अंजुल, स्वामी एस. चंद्रा, डा. सतीश पिंगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चैधरी, प्रीति रावत, नीतू, पार्षद संतोख नागपाल तथा विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युग पुरुष को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई: बंशीधर भगत
Next: पूर्ण लॉकडाउन की मांग को लेकर सीएम से मिले व्यापारी

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.