Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लोन दिलाने के नाम पर की महिलाओं से हजारों रुपये की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

लोन दिलाने के नाम पर की महिलाओं से हजारों रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। महिलाओं ने एक युवक पर लोन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है जब वह रुपये वापस मांगने गये तो आरोपी ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इसमें कई महिलाएं चोटिल हो गई। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को वैशाली कॉलोनी निवासी महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा मानपुर रोड निवासी एक युवक ने फाइनेंस कंपनी के नाम पर दो-दो हजार रुपये प्रत्येक महिला से जमा कराकर 80-80 हजार रुपये लोन दिलाने की बात कही थी। युवक के झांसे में आकर उन्होंने 15 महिलाओं का समूह बनाकर दो-दो हजार रुपये जमा कर दिये। छह माह बाद भी लोन नहीं मिलने पर जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी के साथ उसकी पत्नी और भाई ने घर बुलाकर उनसे मारपीट की। मारपीट में कई महिलाएं चोटिल हो गई। कहा इस दौरान उन्होंने एक महिला का मोबाइल छीन लिया और एक की जेब से नकदी भी छीन ली। इस दौरान कई महिलाएं जान बचाकर भागी। आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीडीओ ने किया मत्स्य विभाग के ब्रुड बैंक का औचक निरीक्षण
Next: 50 प्रतिशत सब्सिडी में दिया जा रहा किसानों को अदरक बीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.