Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • ऋण आवेदनों पर न लगाई जाए अनावश्यक आपत्ति: सीडीओ
  • रुद्रप्रयाग

ऋण आवेदनों पर न लगाई जाए अनावश्यक आपत्ति: सीडीओ

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।    मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि ऋण के लिए प्राप्त हो रहे आवेदनों पर अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए और लंबित आवेदनों का आगामी 15 दिनों में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले ऋण में कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए और विशेष रूप से युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु बैंकों को ऋण उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री नैनो योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना, होम स्टे योजना, पीएमईजीपी, एनआरएलएम, पीएमएसवीए निधि, कृषि केसीसी और प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को ऋण जमा अनुपात सुधारने और अनुपस्थित बैंक प्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। डीडीएम नाबार्ड श्रेयांश जोशी ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशुओं से भरा टेंपो पलटा, एक गाय की मौत
Next: छोटे देश के छोटे लोग हिंदुओं को डरा रहे : बाबा रामदेव

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.