Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • जंगली लिंगुड़े की सब्जी खाने से किशोर की मौत, तीन बच्चों समेत परिवार के सात लोग बीमार
  • चम्पावत

जंगली लिंगुड़े की सब्जी खाने से किशोर की मौत, तीन बच्चों समेत परिवार के सात लोग बीमार

RNS INDIA NEWS 10/07/2021
linguda

चम्पावत। चम्पावत के खटोली गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चों समेत परिवार के सात अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बीमारों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने जंगल में पाए जाने वाले लिंगुड़े (फर्न का एक प्रकार) की सब्जी खाई, जिसके बाद इनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। चम्पावत से करीब 45 किमी दूर खटोली गांव निवासी पान सिंह और कमल सिंह पुत्र गंगा सिंह के घर में गुरुवार रात लिंगुड़े की सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। शुक्रवार सुबह से परिवार के कुछ सदस्यों की तबीयत बिगडऩे लगी। इस पर उन्होंने घरेलू उपचार करना शुरू किया। शुक्रवार शाम को परिवार के सदस्यों की तबीयत और अधिक बिगडऩे लगी। इस दौरान रात करीब 11 बजे पवन सिंह (17) पुत्र पान सिंह की उल्टी दस्त से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम है। आनन-फानन रात करीब एक बजे से अमित सिंह (11) पुत्र कमल सिंह, सरोज देवी (18) पुत्री पान सिंह, रिया (14) पुत्री कमल सिंह, शांति देवी (40) पत्नी पान सिंह, भोला सिंह (13) पुत्र पान सिंह, संजय सिंह (17) पुत्र कमल सिंह और उत्तम सिंह (22) पुत्र पान सिंह को 108 वाहन से बारी-बारी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएमएस डॉ.आरके जोशी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से सभी की तबीयत खराब हुई है। उन्होंने बताया कि सातों लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध रूप से लीसा ले जाने पर 2 गिरफ्तार
Next: हाईकोर्ट ने सदन में पारस के चयन के खिलाफ दायर पासवान की याचिका खारिज की

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.