Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लाइनमैन की जगह खंभे पर चढ़ा युवक, करंट लगने से हुई मौत
  • अल्मोड़ा

लाइनमैन की जगह खंभे पर चढ़ा युवक, करंट लगने से हुई मौत

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से ग्रामीण की जान चले गयी। पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त लाइन जोड़ने के लिए लाइनमैन ने स्थानीय युवक को खंभे पर चढ़ा दिया। शटडाउन के धोखे में वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर छटपटाने के बाद उसने दम तोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। मामला बीती गुरुवार शाम करीब छह बजे का है। तहसील मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर गुलार गांव में एक पेड़ के बिजली की लाइन पर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। आपूर्ति भंग होने पर विभागीय लाइन मैन हरीश सिंह को बुलवाया गया। ग्रामीणों के अनुसार लाइनमैन ने अपने परिचित अनिल राम (24) पुत्र गोपाल राम को तार जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ने को कहा। उसने कहा कि शटडाउन लिया गया है। इधर अनिल ने जैसे ही लाइन जोड़ी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उसे सीएचसी देवायल ले जाया गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक अनिल राम परिवार का इकलौता कमाऊ बेटा था। वह ऊर्जा विभाग में संविदा कर्मी के रूप में काम कर चुका था। इसीलिए लाइनमैन ने उससे मदद मांगी। अनिल दो दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया था। बेटे की मौत के गम में माता पिता बेसुध हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोध प्रविधि तकनीकों एवं शोध परीक्षणों से रूबरू हुए शोधार्थी
Next: सीएम सचिवालय में आईएएस अधिकारियों की टीम बदली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.