Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की दूसरी डोज 30 नवम्बर, 2021 तक सभी को लगाने का लक्ष्य : डाॅ. सैजल
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की दूसरी डोज 30 नवम्बर, 2021 तक सभी को लगाने का लक्ष्य : डाॅ. सैजल

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

ईक्फाई विश्वविद्यालय बद्दी ने ट्रैफिक बेरिकेट परवाणू पुलिस को भेंट किए

आरएनएस ब्यूरो सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट काल में पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा अन्य विभागों के फ्रन्ट लाईन वर्करों ने जिस समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य किया है उसी के परिणामस्वरूप आज हिमाचल कोविड-19 से बचाव के टीकाकरण में पूरे देश में प्रथम रहा है। डाॅ. सैजल आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस थाना परवाणू को यातायात के बेहतर संचालन के लिए 08 ‘ट्रैफिक बेरिकेड’ प्रदान करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
यह ‘ट्रैफिक बेरिकेट’ ईक्फाई (आई.सी.एफ.ए.आई.) विश्वविद्यालय बद्दी द्वारा परवाणू पुलिस को भेंट किए गए।
डाॅ. सैजल ने कहा कि कोविड-19 के संकट काल में पुलिस विभाग ने पूरी मुस्तैदी से प्रदेश की सीमाओं पर कार्य किया।
उन्होंने कहा कि हाल ही में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 से बचाव में प्रथम डोज देने के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश को शाबाशी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जन-जन को दी गई बधाई निःसन्देह इस दिशा में सभी को और अधिक मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
डाॅ. सैजल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सशक्त नेतृत्व तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पण भावना और जन-जन के सहयोग से ही टीकाकरण की प्रथम डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल किया गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा फ्रन्ट लाईन वर्करों को भी बधाई दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण की दूसरी डोज सभी को लगाए जाने के लिए 30 नवम्बर, 2021 का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रदेश हर हाल में इस लक्ष्य को हासिल करेगा।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि टीकाकरण के उपरान्त भी नियम पालन में कोताही न बरतें। सार्वजनिक स्थानों पर सही प्रकार से मास्क पहनें तथा 02 गत की दूरी का पालन करें।
डाॅ. सैजल ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका का उचित निवर्हन करने के लिए इक्फाई विश्वविद्यालय को बधाई दी।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. डेजी ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर, ग्राम पंचायत टकसाल की प्रधान संतोष, भाजयुमो के आईटी प्रकोष्ठ के देवराज चंदेल, करनैल सिंह ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा, थाना प्रभारी परवाणू दया राम ठाकुर, आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय बद्दी के कलस्टर प्रमुख जगजीत सिंह भामरा, शाखा प्रबन्धक नरेश कुमार, वरिष्ठ विपणन अधिकारी संजीव कुमार, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी इस अवसर इस असर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के बढ़ते संक्रमण में प्रवक्ता के परीक्षार्थियों को हरिद्वार बुला रहा आयोग
Next: मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.