Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • लाठीचार्ज के विरोध में सरकार और पुलिस का पुतला फूंका
  • टिहरी

लाठीचार्ज के विरोध में सरकार और पुलिस का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। बीते गुरुवार को देहरादून में बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े युवाओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस के दम पर बेरोजगार युवाओं की आवाज को दबाने का काम कर रही है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी स्थित साई चौक में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि प्रदेश के इसारे पर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज कर युवाओं की आवाज को दबाने का काम किया है। कहा लाठी चार्ज में कई युवाओं को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने लाठी चार्ज का आदेश देने वालों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवा लंबे समय से पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से युवाओं के आंदोलन समाप्त करने में लगी है।
उधर, दूसरी ओर सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े युवाओं ने भी लाठी चार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पीजी कॉलेज नई टिहरी के छात्र सघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने कहा कि युवा अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन सरकार पुलिस के जरिये युवाओं का आंदोलन को दबाने के प्रयास में लगी है। उन्होंने कहा युवा हर कीमत पर अपना हक लेकर रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में शांति प्रसाद भट्ट, मोहन सिंह रावत, विजय गुनसोला, साब सिंह सजवाण, विक्रम पंवार, दौलत रावत, दर्शनी रावत,शाक्ति जोशी, नवीन सेमवाल, शुभम पाल, हितेश भट्ट, आदित्य भट्ट, हितांशु रावत, तनिशा रावत, आशा रावत, निकिता, अभिजीत,बलवीर कोहली आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने लगाया अपने भाइयों पर 3 लाख हड़पने का आरोप
Next: राशिफल 11 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.