Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • लापरवाही पर जेई को सस्पेंड करने के निर्देश
  • टिहरी

लापरवाही पर जेई को सस्पेंड करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
rns featured image new

नई टिहरी। नरेन्द्र नगर विधान सभा की दोगी पट्टी के नीर गांव में मंगलवार देर रात को भारी बारिश से हुये नुकसान का जायजा लेने को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल मौके पर पहुंचे। मौक जमींदोज हुये दो मकानों का भी उन्होंने जायजा लिया। जानमाल का नुकसान न होने को उन्होंने राहत भरा बताया। गांव के अधिकांश खेतों में पानी व मलबा आने से भारी नुकसान की रिपोर्ट उन्होंने तैयार करने के निर्देश दिये। प्रभावित काश्तकारों को तत्काल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा देने के निर्देश दिये। आपदा कामों में लापरवाही पर काबीना मंत्री उनियाल पीएमजीएसवाई जेई को संस्पेंड करने के निर्देश डीएम को दिये। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे नीर गांव में बनी नहर के मुहाने पर बादल फट गया। जिससे भारी मात्रा में मलबा नहर के रास्ते होता हुआ खेतों में जा पहुंचा। इस कारण यहां अधिकांश खेतों की फसलें नष्ट हो गई। साथ ही दो मकान मलबे की चपेट में आने से ढह गये। इस दौरान जान-माल को नुकसान होते-होते बचा। मकान में रहने वाले लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। दहशत का आलम यह रहा कि पूरी रात गांव वालों को जागकर काटनी पड़ी। नुकसान की सूचना पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से आपदा से हुये नुकसान को लेकर बात भी की। प्रभावित परिवारों को उन्होंने उचित मुआवजे का भरोसा दिलाया। मौके पर मौजुद एसडीएम व तहसीलदार को नुकसान की जांच रिपोर्ट तत्काल बनाकर प्रभावितों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने कराया मुंडन
Next: आज आये प्रदेश में कोरोना के 416 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.