Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने कराया मुंडन
  • चमोली

मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने कराया मुंडन

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
rns featured image new

चमोली। चमोली में चारधाम पंडा महापंचायत, व्यापार सभा व तीर्थ पुरोहितों के साथ ही स्थानीय निवासियों में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की व्यवस्थाओं को लेकर गुस्सा है। इसके विरोध में स्थानीय निवासियों व तीर्थ पुरोहितों ने बदरीनाथ धाम के गांधी घाट में मुंडन कराया। वहीं, केदारनाथ में भी तीर्थ पुरोहितों ने मास्टर प्लान व देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ मुंडन किया। चारधाम पंडा महापंचायत के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवस्थान बोर्ड गठित करने से पहले स्थानीय निवासियों और तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में नहीं लिया। जिससे चारधाम समेत अन्य 47 मंदिरों की व्यवस्था चरमरा गई है। कहा कि सरकार के फैसले के विरुद्ध आगे भी अन्य तरीकों से विरोध जारी रहेगा। बदरीनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बलदेव मेहता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने मंदिर से जुड़े पुजारियों और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बदरीनाथ में बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में कोई बैंक शाखा न होने का संज्ञान लेते हुए दो दिन के भीतर इस मामले में प्रभावी कदम उठाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन, अभी तक यह व्यवस्था अमल में नहीं लाई गई। इससे स्पष्ट है कि सरकार यात्र व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं, केदारनाथ में पुरोहित नवीन बगवाड़ी ने कहा कि सरकार सभी मकानों को मास्टर प्लान में लेना चाहती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यहां के जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित
Next: लापरवाही पर जेई को सस्पेंड करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.