Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लापरवाह चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, बाइक सीज
  • अल्मोड़ा

लापरवाह चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, बाइक सीज

RNS INDIA NEWS 05/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने लापरवाह चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर यह अभियान पूरे जनपद में चलाया गया, जिसके तहत इंटरसेप्टर टीम ने कई स्थानों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। शनिवार को इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे, कांस्टेबल ललित बिष्ट और हेमन्त धपोला की टीम ने दूनागिरी रोड द्वाराहाट, गौचर, चौखुटिया रोड, मल्ली मिरई सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक मैक्स वाहन में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी बैठाने पर चालक का चालान किया गया और डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त सवारियों को सुरक्षित रूप से अन्य वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। रैश ड्राइविंग करते हुए एक बाइक चालक को पकड़कर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और बाइक को सीज कर लिया गया। चेकिंग अभियान में कुल 25 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिनमें से 6 चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए। पुलिस ने ओवरलोडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, बिना सीट बेल्ट, अधिक सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने नम आंखों से मां सुरकंडा को दी विदाई
Next: कपीरी पट्टी स्थित ग्वाड़ के जंगलों में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.