Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा पुलिस ने जीआईसी चौड़ा अनुली में लगाई जागरूकता पाठशाला
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने जीआईसी चौड़ा अनुली में लगाई जागरूकता पाठशाला

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने राजकीय इन्टर कॉलेज चौड़ा अनुली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। गुरुवार को थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज चौड़ा अनुली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के प्रयोग के दौरान सुरक्षा हेतु बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने हेतु कहा गया। पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति एसओएस बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव में 412 करोड़ रुपए के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को दी विदाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.