Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव में 412 करोड़ रुपए के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

जनपद स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव में 412 करोड़ रुपए के एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

RNS INDIA NEWS 30/11/2023
rns featured image new

पहाड़ की ओर निवेशकों का बढ़ता रुझान आर्थिकी को पंख लगाने वाला: डॉ धन सिंह रावत

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जनपद स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन आज जनपद प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बिनसर रोड सुंदरपुर अल्मोड़ा में स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। इस निवेशक सम्मेलन में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए निवेशकों ने जिला प्रशासन के साथ 412 करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ की ओर निवेशकों का बढ़ता रुझान जनपद अल्मोड़ा समेत संपूर्ण उत्तराखंड की आर्थिकी को पंख लगाने वाला है। उन्होंने कहा कि बढ़ते निवेश से जनपद में लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा जनपद ने उत्पादन के अवसरों के बढ़ने से आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी निवेशकों को आश्वस्त किया कि जिस भरोसे के साथ निवेशक जनपद में निवेश कर रहे हैं, सरकार उस भरोसे के साथ निवेशकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि 2025 तक हम जनपद में 1000 करोड़ के निवेश को लाने का प्रयास करेंगे, जिससे रोजगार एवं आर्थिकी को बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन निवेशकों के लिए सभी प्रकार से सहयोगी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि निवेशक जनपद में बिना किसी संकोच के निवेश करें क्योंकि अल्मोड़ा जनपद पर्यटन, एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में बहुत संभावनाओं को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि यहां की जलवायु एवं नैसर्गिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनपद में निवेश का लक्ष्य 200 करोड़ था जिससे आगे बढ़ते हुए अभी तक 412 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग लगातार निवेशकों को जनपद में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लगातार प्रयासरत है। इस दौरान विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा को कोंडे, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोरा,समेत निवेशक एवं अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पालिकाध्यक्ष ने शासन की जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट का दावा किया
Next: लमगड़ा पुलिस ने जीआईसी चौड़ा अनुली में लगाई जागरूकता पाठशाला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.