Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लम्बित राजस्व मामलों को दिसम्बर, 2021 तक सुलझाने के निर्देश
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

लम्बित राजस्व मामलों को दिसम्बर, 2021 तक सुलझाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला में राजस्व विभाग से सम्बन्धित विभिन्न लम्बित मामलों को दिसम्बर, 2021 तक सुलझाया जाए। कृतिका कुल्हरी आज यहां जिला के राजस्व अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राजस्व विभाग प्रत्यक्ष तौर पर आम आदमी से जुड़ा है और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली का सही संचालन महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम आदमी से जुड़े मामलों को समयबद्ध सुलझाया जाए और राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न प्रमाण पत्र इत्यादि निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाए जाएं।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अवैध कब्जों से सम्बन्धित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि 02 वर्ष से लम्बित अवैध कब्जों के मामलों को 15 दिन के भीतर निपटाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों के लिए तिथि निर्धारित कर 03 दिन के भीतर सूचना उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करें। भू-तक्सीम के मामलों को 03 माह के भीतर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों को सुलझाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऋण वसूली के मामलों में समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित बनाई जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर ऋण वसूली का कार्य किया जाए।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भूमि की निशानदेही का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस दिशा में कानूनगो विशेष ध्यान दें। उन्हांेने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाए कि सभी ग्रामीण राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचकर गिरदावरी करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन तथा न्यायालयों में लम्बित मामलों के सम्बन्ध में सूचनाएं समय पर प्रेषित की जानी चाहिएं ताकि इनका त्वरित निपटारा किया जा सके।
कृतिका कुल्हरी ने उपमण्डलाधिकारियों को समय निर्धारित कर एक माह में कम से कम 02 पटवार खानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची पंचायत कार्यालयों के बाहर प्रदर्शित करें ताकि इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्यान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। यह आवश्यक सोशल आॅडिट की दिशा में भी सहायक सिद्ध होगा।
कृतिका कुल्हरी ने निर्देश दिए कि लम्बित विभागीय जांच के मामलों को शीघ्र निपटाया जाए।
बैठक में राजस्व अधिकारियों की मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद, जिला राजस्व अधिकारी केशव राम, जिला के तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलन जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या अब 576
Next: देश में कोरोना मामलों से मिली राहत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.