Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या अब 576
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सोलन जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या अब 576

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सोलन जिला में 03 नए मतदान केन्द्र अनुमोदित किए गए हैं। यह निर्णय जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति के उपरान्त लिया गया है। यह जानकारी आज यहां मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।

कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के उपरान्त 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 01 तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 02 नए मतदान केन्द्र सृजित करने का अनुमोदन किया गया है।
उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 91-मंधाला-1 के गांव जोहड़ापुर तथा सैंसीवाला के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सैंसीवाला में 423 मतदाताओं के लिए नए मतदान केन्द्र 91-क सैंसीवाला का अनुमोदन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र 35-धर्मपुर-2 के गांव राडोपेड तथा 86-धार के गांव मातला के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला राडोपेड में 361 मतदाताओं के लिए नए मतदान केन्द्र 35-क-राडोपेड का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र 97-नेरीकलां के गांव ओडर, हलदा, जगिरिया, महियूंण व सनोग के मतदाताओं की सुविधा के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला जगिरिया में 269 मतदाताओं के लिए नए मतदान केन्द्र 97-क जगिरिया का अनुमोदन किया गया है।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि 03 नए मतदान केन्द्रों के अनुमोदन से सोलन जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 576 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोलन जिला में 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 132, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 115 तथा 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 128 मतदान केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि 52-दून विधानसभा क्षेत्र में अब मतदान केंद्रों की कुल संख्या 96 तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 105 हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के उपरान्त सोलन विधानसभा क्षेत्र में 01 मतदान केन्द्र को स्थानांतरित करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सोलन के कार्यालय में स्थित मतदान केन्द्र 84-सोलन वार्ड नम्बर-8 (1) को इस कार्यालय के स्थानांतरण के कारण सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आग्रह किया कि मतदाता सूचियां अन्तिम रूप से प्रकाशित होने से पूर्व परिवार के मुखिया मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार का नाम अवश्य जांच लें।
तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 10 सितम्बर, 2021 तक मतदाता सूचियों का प्रत्यक्ष सत्यापन कार्य किया जा रहा है।
सोलन के विधायक डाॅ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, भाजपा के नंदराम कश्यप तथा चन्द्रकान्त शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव कुमार, पूनम शर्मा, पार्वती तनवर तथा हतिन्द्र पंवर, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अनूप पराशर, नायब तहसीलदार निर्वाचन मोहिन्द्र ठाकुर, निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता एलएलबी छात्रा का शव बरामद, प्रेमी ने की थी हत्या
Next: लम्बित राजस्व मामलों को दिसम्बर, 2021 तक सुलझाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.