Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना मामलों से मिली राहत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना मामलों से मिली राहत

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
Corona

24 घंटे में 31,222 नए मामले, 290 मरीजों की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव के बीच राहत देता नजर आया। देश में पिछले 24 घंटे में 31,222 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कारण 290 मरीजों की मौत दर्ज की गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ो के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,222 नए मामले आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.30 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। जबकि 290 मरीजों की और मौत के साथ देश में संक्रमण के कारण अब तक 4.40 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अब देश में सक्रीय मरीज चार लाख से कम होकर 3,92,864 यानि 1.19 प्रतिशत तक आ गये है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए 42,903 मरीजों के बाद देश में अब तक 3,22,24,937 इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इस प्रकार रिकवरी रेट अब 97.48 प्रतिशत हो गई है।
केरल में भी नए केसों में गिरावट
मंत्रालय के अनुसार केरल, महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं। टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से लोगों की बॉडी में हार्ड इम्यूनिटी तैयार हो रही है, जिससे संक्रमण की चपेट में लोग कम आ रहे हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 6 सितंबर तक 53 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं, जबकि, सोमवार को 15 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है।
आधी से ज्यादा आबादी का टीकाकरण
मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस पर बीते 24 घंटों में भारत ने डबल अटैक किया है। यानि एक तरफ देश में 1.13 करोड़ लोगों को महाअभियान के तहत कोरोना वैक्सीन लगी है। कोरोना वायरस से जंग में देश ने एक बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब तक देश भर में 70 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं। यही नहीं 60 करोड़ से आंकड़ा 70 करोड़ तक पहुंचने में महज 13 दिनों का ही वक्त लगा है। कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत इस साल जनवरी में हुई थी और तब से अब तक इसकी स्पीड में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले 10 करोड़ टीके लगने में जहां 85 दिनों का वक्त लगा था। वहीं यह आंकड़ा 10 से 20 तक पहुंचने में 45 दिन ही लगे थे। उसके बाद से लगातार कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार में इजाफा देखने को मिला था। 20 से 30 करोड़ डोज 29 दिनों में और फिर अगले 34 दिनों में यह आंकड़ा 40 करोड़ तक पहुंच गया था।
तीसरी लहर नहीं होगी घातक?
कोरोना से जंग में सबसे अहम टीकाकरण को माना जा रहा है और भारत ने उस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। बीते 11 दिनों में तीसरी बार एक दिन में 1 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। इसके साथ ही अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 70 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। यही नहीं हिमाचल, सिक्किम और दादर एवं नागर हवेली जैसे राज्यों में तो पूरी वयस्क आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लग चुकी है। यूपी, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में भी तेजी से टीकाकरण जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीसरी लहर यदि आती भी है तो उसका पहले जैसा असर नहीं होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लम्बित राजस्व मामलों को दिसम्बर, 2021 तक सुलझाने के निर्देश
Next: पोकलैंड मशीन से लटका मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.