Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लंबित मांगों के निराकरण नहीं होने पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन आक्रोशित
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों के निराकरण नहीं होने पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन आक्रोशित

RNS INDIA NEWS 26/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल इकाई में आक्रोश है। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड की कुमाऊं मण्डल एक बैठक ऑनलाइन हुई। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन की लंबित मांगों को अनावश्यक आपत्ति लगाकर लंबित रखने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा गया कि मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी ने मण्डलीय अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, कुमायूं मण्डल को लंबित मांगों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, लेकिन संगठन द्वारा पर्याप्त समय देने के बाद भी प्रकरण लंबित ही पड़े हैं। कहा गया कि हीलाहवाली को लेकर सदस्यों में कड़ा आक्रोश है। लिहाजा आंदोलनात्मक रुख अख्तियार करने का निर्णय लिया गया। इसी में संघर्ष का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। इस संबंध में मण्डलीय अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, कुमाऊं मण्डल को प्रेषित किया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही नहीं होने के दृष्टिगत 27 दिसंबर से कुमाऊं मण्डल के समस्त जनपदों के कार्यालयों एवं विद्यालयों में कार्यरत एजूकेशनल मिनिस्टीरियल कार्मिकों द्वारा काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया जायेगा। इसके बाद 28 दिसंबर को हर जनपद में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। इससे भी बात नहीं बनी, तो 29 दिसंबर से मण्डलीय अपर निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, कुमायूं मण्डल नैनीताल में धरना कार्यकम किया जायेगा। इसके बाद अगली रणनीति तय कर दी जाएगी। बैठक का संचालन मंडलीय सचिव हरजीत सिंह ने किया। इस आनलाइन बैठक से मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडल पदाधिकारियों समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौ दिन बाद भी संचालित नहीं हो पाया कनारीछीना पीएचसी
Next: नववर्ष पर हुडदंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.