Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • ललुवापानी रोड में मिला गुलदार के शावक का शव
  • चम्पावत

ललुवापानी रोड में मिला गुलदार के शावक का शव

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

चम्पावत। ललुवापानी रोड में गुलदार के शावक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में शावक के सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। बाद में वन विभाग की टीम ने शव को जला कर नष्ट कर दिया।
सोमवार सुबह कुछ लोग ललुवापानी रोड में सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की नर्सरी रोड में गुलदार के शावक का शव दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन दरोगा चतुर सिंह महर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चम्पावत पशु अस्पताल में डॉ.जेपी यादव ने शावक का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि शावक के सिर में तगड़ी चोट लगी थी। इस वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने किसी कठोर सतह पर शावक का सिर टकराने की संभावना जताई है। डॉ.जेपी यादव ने बताया कि मादा शावक की उम्र करीब ढाई माह थी। इधर वन दरोगा चतुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शावक के शव को जला दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सपरून में एम्बुलेंस रोड और पैदल रास्ते के पुर्ननिर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Next: ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष सहित 4 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.