Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निकाला, परिवार से भी किया बेदखल
  • राष्ट्रीय

लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निकाला, परिवार से भी किया बेदखल

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने तेज प्रताप को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया है। यह कार्रवाई हाल ही में तेज प्रताप यादव के एक विवादास्पद फेसबुक पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्हें एक महिला के साथ दिखाया गया था और दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिश्ते में हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में इस पोस्ट को हैक किए गए अकाउंट से किया गया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा निर्मित फर्जी फोटो बताया था।
लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को पार्टी से निकालने की जानकारी एक आधिकारिक बयान जारी कर दी। उन्होंने लिखा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।
गौरतलब है कि शनिवार शाम को तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक महिला के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि वह महिला अनुष्का यादव हैं और वे दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह लंबे समय से इस बारे में बताना चाहते थे, लेकिन उचित तरीका नहीं मिल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमकुंड साहब के कपाट खुले
Next: कैंटर वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.