Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हेमकुंड साहब के कपाट खुले
  • उत्तराखंड
  • चमोली

हेमकुंड साहब के कपाट खुले

RNS INDIA NEWS 25/05/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  सिखों के तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार प्रातः दस बजे विधि विधान से खुल गए हैं। पहले दिन लगभग साढ़े चार हजार सिख तीर्थ यात्रियों ने पवित्र हिम सरोवर मे स्नान कर दरबार साहिब में मत्था टेका। सुबह साढ़े नौ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रकियाएं शुरू हुईं। पंच प्यारों की अगुवाई में पौने दस बजे सच खंड से गुरुग्रंथ साहिब को बाहर लाया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद हजारों की संख्या में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर गुरुग्रंथ साहिब का स्वागत किया। ठीक दस बजे गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में सुशोभित किया गया। मुख्य ग्रंथी मिलाप सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में सुशोभित किया। इसके बाद कुलवंत सिंह ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। साढ़े ग्यारह से साढ़े बारह बजे तक मौजूद जत्थों के द्वारा सबद कीर्तन किया गया। साढ़े बारह बजे वर्ष की पहली अरदास और ठीक एक बजे वर्ष का पहला हुक्मनामा लिया गया। हुक्मनामें के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा का आगाज हो गया है। कपाट खुलने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने सेना के नार्दन कमांड के मेजर जरनल सीजे चन्द्रन , ब्रिगेडियर एमएस डिल्लोन एवं जीतेन्द्र मल व अमरदीप सिंह की पूरी टीम जिन्होंने एक महीने की मेहनत के बाद हेमकुंड साहिब तक बर्फ एवं ग्लेशियर हटाकर ट्रेक बनाया है को स्वरूपा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोग करने वाले समस्त विभागों का आभार जताया। मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद में घी का बना हुआ हलवा दिया गया। बताया कि सभी लोगों के लिए गुरुद्वारे के लंगर में भोजन के साथ ही खिचड़ी, चाय, ब्रेड पकोड़े, दूध आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। एसओ गोविन्दघाट विनोद रावत, पुलिस चौकी इंचार्ज घांगरिया अमन दीप सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विजयनगर गदेरे से भविष्य में भी खतरा बरकरार
Next: लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निकाला, परिवार से भी किया बेदखल

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.